Site icon CITIZEN AWAZ

Darbhanga: लहेरियासराय सैदनगर स्थित ‘मायाशा डेवलपर्स प्राइवेट लिमटेड’ कार्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया 80वीं स्वतंत्रता दिवस

दरभंगा : 80वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रियल स्टेट की कंपनी मायाशा डेवलपर्स प्राइवेट लिमटेड प्रोजेक्ट PALAM Garden की ओर से लहेरियासराय सैदनगर स्थित कार्यालय परिसर में समारोह का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी के डायरेक्टर अफ़ताब आलम द्वारा राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।


समारोह में कंपनी के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निदेशक अफ़ताब आलम ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की प्रगति और विकास में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से जुड़े गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। उपस्थित लोगों ने आपसी एकता, भाईचारे और देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। समारोह के अंत में संस्था की और से सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version