Site icon CITIZEN AWAZ

Darbhanga श्यामा माई मंदिर परिसर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव !

कचड़ा डस्टबिन अव्यवस्थित

दरभंगा : शहर के प्रसिद्ध श्यामा माई मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बिहार पर्यटन विभाग भी श्यामा माई मंदिर को प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों में शामिल किया है। श्यामा माई मंदिर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अधीनस्थ है । मंदिर की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाएं और उपलब्ध संसाधनों के समुचित प्रबंधन की जिम्मेदारी संबंधित न्यास व्यवस्था की है।
इसके बावजूद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। खासकर भीड़ के समय पेयजल, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, शौचालय, कूड़ेदान, छायादार स्थान और व्यवस्थित आवागमन जैसी सुविधाओं को बेहतर किए जाने की जरूरत महसूस होती है।

माँ श्यामा चिकित्सालय सुविधा नहीं !

 

नवरात्रि, काली पूजा और अन्य विशेष अवसरों पर श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में सीमित सुविधाओं के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए परिसर में नियमित सफाई, पर्याप्त पेयजल, आधुनिक शौचालय, बैठने की व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए ।

माँ श्यामा विश्रामालय बंद स्थिति में !

 

स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले इस मंदिर परिसर को आधुनिक नागरिक सुविधाओं से लैस किया जाना चाहिए, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो। श्रद्धालुओं की मांग है कि धार्मिक न्यास समिति पटना एवं संबंधित प्रशासन परिसर का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करे।

शौचालय की गंदगी व लचर स्थिति !

 

पूर्व श्यामा माई मंदिर न्याय समिति प्रबंधकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर को दान, चढ़ावा एवं अन्य माध्यमों से करोड़ों की सालाना राशि प्राप्त होती है, साथ में न्यास के पास करोड़ों का बैंक में एफडी भी है । इसके बावजूद मंदिर परिसर में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति लचर होना बड़ा सवाल खरा करता है । श्रद्धालुओं की सुविधाओं के नाम पर मंदिर परिसर में एक वाटर कूलर, एक जर्जर बदबूदार शौचालय है । परिसर में श्यामा चिकित्सालय ओर श्यामा विश्रमालय भवन तो बनाई गई है लेकिन उसमें सुविधाओं का घोड़ अभाव है, ऐसा प्रतीत होता है कि भवन को देखने से यह संचालित अवस्था में नहीं है । मंदिर न्यास समिति द्वारा पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को असुविधाओ का सामना करना पड़ता है,मंदिर के आसपास से आए दिन बाइक चोरी की घटनाए सामने आती रहती है । पूरे परिसर में ओर आसपास सीसीटीवी की समुचित व्यवस्था नहीं है ।

पूरे परिसर में एकमात्र वाटर कूलर

 

बीते दिनों सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मां श्यामा न्यास समिति सचिव सह जिलाधिकारी को मूलभूत सुविधाओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया । सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर परिसर में मूलभूत सुविधाओं को लेकर आंदोलन धरना भी किया गया था। जिसमें मंदिर मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करने को लेकर मां श्यामा न्यास समिति प्रभारी प्रबंधक के द्वारा दर्जनों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया । प्राथमिकी मामले पर सिटीजन संवाददाता ने प्रभारी प्रबंधक ओर अध्यक्ष से बात करने की कोशिश किया लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया । जिसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं में न्यास समिति के खिलाप आक्रोस है ।

सिटीजन आवाज़ टिम इस संबंध में श्यामा माई मंदिर न्यास समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ओर प्रभारी प्रबंधक से मंदिर परिसर की वर्तमान स्थिति ओर मूलभूत सुविधाओं पर बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने निजी व्यस्तता का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से मना किया । मंदिर न्यास समिति प्रभारी प्रबंधक का कहना था कि हम मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं है आप न्यास समिति के प्रवक्ता सह उपाध्यक्ष से बात कीजिए ।

Exit mobile version