Site icon CITIZEN AWAZ

Darbhanga जमीनी मामला घर में घुसकर तोड़फोड़, महिलाओं के साथ अभद्रता, थाना को दिया आवेदन

Darbhanga घर में घुसकर तोड़फोड़, अभद्रता जमीनी मामला में थाना को दिया आवेदन

अवैध रूप से जमीन की रजिस्ट्री करने और कब्ज़ा का मामला, पूर्व में भी बहादुरपुर था मामले पर हुई थी प्राथमिकी दर्ज

दरभंगा : बहादुरपुर थाना अंतर्गत डरहार गांव में जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर समान तोड़फोड़ किए जाने एवं घर को तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से बहादुरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर आधा दर्जन उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

पीड़ित ने आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जमीनी विवाद को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों उपद्रवी घर में घुस आए और कथित तौर पर घर में तोड़फोड़ करते हुए सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया । असामाजिक तत्वों घर में उपस्थित महिलाओं के साथ अभद्रता आपत्तिजनक व्यवहार किया । घटना के दौरान परिवार के सदस्यों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया।

पीड़ित ललितेश्वर कुमार ने गांव के ही बीबी टोल के रहने वाले प्रकाश कुमार झा व आधा दर्जन अन्य लोगों पर जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि असमाजिक तत्वों द्वारा बलपूर्वक जबर्दस्ती अवैध खरीद बिक्री कर हमारी संपति से हमें बेदखल करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है । पीड़ित परिवार ने कहा कि पूर्व में उपद्रवियों द्वारा घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ ओर महिलाओं के साथ अभद्रता आपत्तिजनक व्यवहार किया गया था । मामले को लेकर पूर्व में भी मेरे द्वारा माफियाओं पर बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था । पीड़ित ने कहा कि उपद्रवियों द्वारा जान से मारने की धमकियां दे रहे है । पीड़ित ने कहा कि डायल 112 पुलिस के आने के बाद ही उनकी जान बची है ।

पीड़ित ने मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध शक्त कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Exit mobile version