Site icon CITIZEN AWAZ

Darbhanga EOU छापेमारी में लहेरियासराय जनकपुर स्थित BDO आवास से EOU को महंगे आभूषण (तनिष्क) के दस्तावेज, कई बैंकों के एटीएम मिले

शिकायत पर हुई छापेमारी में BDO के पास से आय से अधिक ₹1,71,84,000 (एक करोड़ 71 लाख 84 हजार रुपये) संपत्ति अर्जित करीब 121.87 प्रतिशत अधिक 

लहेरियासराय जनकपुरी (एकमी रोड ) स्थित भाड़े के मकान पर हुई छापेमारी से महंगे आभूषण (तनिष्क) के दस्तावेज, कई बैंकों के एटीएम मिले है मिथलेश कुमार जयसवाल, डीएसपी EOU ने मीडिया से कहा 

दरभंगा : आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में बहादुरपुर, दरभंगा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) आनंद कुमार विभूति के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सत्यापन के दौरान उनके ज्ञात एवं वैध आय के स्रोतों से ₹1,71,84,000 (एक करोड़ 71 लाख 84 हजार रुपये) अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रथमदृष्टया साक्ष्य मिला है।
इस संपत्ति को उनकी ज्ञात आय से करीब 121.87 प्रतिशत अधिक बताया गया है। इसी आधार पर आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 21/26, दिनांक 07 सितंबर 2026 दर्ज करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई हुई है।पांच ठिकानों पर एक साथ तलाशी
विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक कोटि के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों द्वारा पांच ठिकानों पर तलाशी अभियान चला ।
ईओयू के अनुसार जिन स्थानों पर तलाशी हुई  उनमेंलालबेगिया, थाना चिरैया, जिला पूर्वी चंपारण स्थित पैतृक आवास साईं विहार अपार्टमेंट, आशियापुर, थाना दानापुर, पटना स्थित फ्लैट संख्या-305
बहादुरपुर (दरभंगा) स्थित कार्यालय कक्ष
बहादुरपुर (दरभंगा) स्थित सरकारी आवास
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित सरस्वती नगर, रोड नंबर-01 का निजी आवास
शामिल हैं।तलाशी पूरी होने के बाद सामने आएगी विस्तृत जानकारी आर्थिक अपराध इकाई ने कहा है कि तलाशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तृत सूचना जारी की जाएगी। फिलहाल विभिन्न ठिकानों पर ईओयू की अलग-अलग टीमें दस्तावेजों एवं अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच में जुटी हैं।

लहेरियासराय जनकपुरी (एकमी रोड ) स्थित भाड़े के मकान पर हुई छापेमारी से महंगे आभूषण (तनिष्क) के दस्तावेज, कई बैंकों के एटीएम मिले है मिथलेश कुमार जयसवाल, डीएसपी EOU ने मीडिया से कहा

 

Exit mobile version