Site icon CITIZEN AWAZ

Darbhanga News: मिथिला की हृदयस्थली दरभंगा से अयोध्या धाम के लिए भार(उपहार) के साथ दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर किया प्रस्थान

मिथिला की हृदयस्थली दरभंगा से अयोध्या धाम के लिए भार(उपहार) के साथ दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर किया प्रस्थान

दरभंगा : आज दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर मिथिला की हृदयस्थली दरभंगा स्थित सिद्धपीठ माँ श्यामा माई मंदिर से अयोध्या धाम के लिए भार(उपहार) लेकर सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ प्रस्थान किया। उन्होंने कहा कि जगत जननी माँ जानकी की भूमि मिथिला, के हृदयस्थली दरभंगा से भार(उपहार) यात्रा प्रभु श्रीराम के कर्मभूमि बक्सर होते हुए 13 जनवरी 2024 को प्रभु के पावन नगरी अयोध्या धाम पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम पहुंचने के उपरांत इस भार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा जाएगा।

सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि विभिन्न प्रकार के आभूषण, मिष्ठान, पकवान, वस्त्र, फल, बर्तन, पाग, दोपट्टा, मखान, पान, श्रृंगार सामग्री इत्यादि 86 प्रकार के सामग्री से तैयार किए गए 501 भार के साथ यह भार(उपहार) यात्रा अयोध्या धाम पहुंचेगी, जिसमें पूजन व हवन सामग्री भी शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीरामलला 22 जनवरी 2024 को अयोध्या धाम में निर्मित भव्य व दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे, इस पावन व ऐतिहासिक अवसर हेतु मिथिला के लोग अपने पाहुँन(दामाद) प्रभु श्रीराम व माता जानकी के लिए श्रद्धापूर्वक भार लेकर अयोध्या धाम पहुंचेंगे।

सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मजबूत इच्छाशक्ति के कारण अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला का मंदिर निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि लगभग 550 वर्ष के बाद मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सनातनियों के लिए यह सुखद क्षण आया है, आगामी 22 जनवरी को प्रभु श्रीरामलला का भव्य व दिव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर सभी लोग अपने घरों एवं गांव के मदिरों में दीप जलाकर दीपावली के रूप में मनायें व श्रीराम ज्योति जलाएं।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने राजस्थान विप्र मंडल के साथ भार शोभा यात्रा में, सिर पर भार(उपहार) व हाथ में श्रीराम ध्वज लेकर जय सियाराम के नारों के साथ राजकुमारगंज स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से माँ श्यामा माई मंदिर तक पैदल यात्रा की।

इस दौरान सांसद के साथ पचाढ़ी महंत श्री श्री 108 राम उदित दास मौनी बाबा जी, ब्रह्मचर्य लगमा आश्रम के महंत बउआ भगवान, विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव बैद्यनाथ चौधरी बैजू, भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, ज्योतिकृष्ण झा लवली, आदित्य नारायण मन्ना, अश्वनी यादव, अभयानंद झा, सुजीत मल्लिक, पिंटू झा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु रहेंगे।

Exit mobile version