दरभंगा : आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े जी से मुलाकात कर दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने मिथिला परंपरा अनुसार पाग, चादर व मखाना के माला से सम्मानित कर बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर धन्यवाद दिया।
सांसद ने बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा तथा बिहार राज्य के मंत्रिपरिषद के सदस्य प्रेम कुमार जी से मुलाकात कर उन्हें भी मिथिला परंपरा अनुसार पाग, चादर व मखाना के माला से सम्मानित करते हुए नव दायित्व के लिए दरभंगा सहित मिथिला वासियों की तरफ से शुभकामनाएं व बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जनार्दन ने 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में जनादेश दिया था, जिसे पुनः राज्य में स्थापित किया गया है।
सांसद डॉ. ठाकुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में बिहार की एनडीए सरकार, मिथिला व बिहार के विकास एवं प्रगति के नये मापदंड स्थापित करेगी। उन्होंने कहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री द्वैय सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के नेतृत्व में बिहार सरकार जन जन के कल्याण के लिए तत्परता से कार्य करेगी।
सांसद ठाकुर ने कहा कि बिहार को लोगों को जंगलराज नेतृत्व वाली कुशासन से छुटकारा मिला है और विकास की डबल इंजन की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़े अपराध और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ पुनः बिहार तीव्र गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने से एनडीए गठबंधन और अधिक मजबूत हुई है और आगामी लोकसभा चुनाव जनता के आशिर्वाद से बिहार के सभी 40 सीट पर एनडीए विजयी होगा। उन्होंने कहा की 2024 लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों के प्रचंड जनादेश के साथ देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनेगी।

