कार्यक्रम कॉलेज के सचिव, पूर्व महापौर एवं सीनेट सदस्य अजय कुमार जालान की उपस्थिति में आयोजित हुआ
दरभंगा : दिनांक 04 नवंबर 2026 को रामावल्लभ जालान डिग्री कॉलेज, बेला में कॉलेज के संस्थापक एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय रामावल्लभ जालान की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम कॉलेज के सचिव, पूर्व महापौर एवं सीनेट सदस्य अजय कुमार जालान की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य नरेंद्र कुमार चौधरी ने की।
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. आर.बी. खेतान, विजय जालान, डॉ. गौरव कुमार जालान, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष विनोद सरावगी, वृक्षारोपण समिति के संयोजक पंकज बजाज, डॉ. लता खेतान, ओम सर्राफ, अंकित पोद्दार एवं स्वराज शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय आर.बी. जालान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पुण्यतिथि के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक डॉ. के.के. अग्रवाल, ललित मोहन, शिक्षकेत्तर कर्मचारी अनिल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से संस्थापक के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

