Site icon CITIZEN AWAZ

Darbhanga डीएलएसए न्यूज़लेटर का भव्य विमोचन पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशों द्वारा संपन्न

CITIZEN News विधिक जागरूकता और नि:शुल्क विधिक सहायता की दिशा में एक सशक्त पहल

दरभंगा : आम नागरिकों को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दरभंगा (डी.एल.एस.ए.) द्वारा प्रकाशित “डी.एल.एस.ए. न्यूज़लेटर” का भव्य विमोचन दिनांक 21 जून 2025 को न्यायमूर्ति चन्द्र शेखर झा, न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय तथा  न्यायमूर्ति संदीप कुमार, न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय सह निरिक्षी न्यायाधीश, दरभंगा न्यायक्षेत्र द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी, जिलाधिकारी कौशल किशोर, तथा वरीय पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ रेड्डी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह न्यूज़लेटर समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचित, कमजोर, महिला, श्रमिक एवं वृद्धजन समुदाय तक विधिक जानकारी और सहायता पहुँचाने का एक प्रभावशाली संचार माध्यम बनेगा। इसमें डी.एल.एस.ए. द्वारा आयोजित विधिक साक्षरता शिविरों, लोक अदालतों, जन-जागरूकता अभियानों तथा विधिक सहायता से जुड़े सफल मामलों की जानकारी संक्षेप में दी गई है।
डी.एल.एस.ए. की सचिव आरती कुमारी ने इस अवसर पर कहा, “यह न्यूज़लेटर न केवल विधिक जानकारी का एक दस्तावेज़ है, बल्कि यह समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।” उन्होंने बताया कि न्यूज़लेटर के माध्यम से महिलाओं, श्रमिकों, वृद्धजनों और अन्य वंचित समुदायों के लिए चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रमों की जानकारी प्रमुखता से साझा की गई है।
इस पहल को विधिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानते हुए उपस्थितजनों ने इसकी सराहना की और उम्मीद जताई कि यह न्यूज़लेटर लोगों में विधिक चेतना जागृत करने में प्रभावशाली भूमिका निभाएगा।

Exit mobile version