CITIZEN AWAZ : राज्यपाल और मुख्यमंत्री पहुंचे दरभंगा, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

Darbhanga भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता के श्राद्धकर्म में शामिल हुए, दी श्रद्धांजलि



‎दरभंगा : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दरभंगा पहुंचे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की दिवंगत माता के श्राद्धकर्म में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने दिवंगत माता  के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा भावभीनी श्रद्धांजलि दी।



‎राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर धैर्य धारण करने का कर्तव्यबोध कराया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को धैर्य दें।



‎भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी आज दरभंगा पहुंचे और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की पूज्य माता के श्राद्धकर्म में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।



‎बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित बिहार के कई मंत्री भी इस श्राद्धकर्म में शामिल हुए और दिवंगत पुण्यात्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस श्राद्धकर्म में कई केंद्रीय मंत्री भी पहुंचे।



‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता के श्राद्धकर्म में बिहार भाजपा के सभी पदाधिकारी, मंच, मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और सभी ने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।

भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी की माता राधा देवी सरावगी का 13 जुलाई की सुबह मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

 

Leave a Comment