Site icon CITIZEN AWAZ

CITIZEN AWAZ: लेखिका व् कवयित्री नैना साहू को राष्ट्रीय कवि संगम की बिहार इकाई द्वारा मधुबनी में आयोजित त्रिदिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में विद्यापति सम्मान

दरभंगा : प्रदेश की साहित्यिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय चर्चित लेखिका व् कवयित्री नैना साहू को राष्ट्रीय कवि संगम की बिहार इकाई द्वारा मधुबनी में आयोजित त्रिदिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में विद्यापति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्रीमती साहू को हिंदी साहित्य में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष प्रभाकर राय और मधुबनी जिला इकाई अध्यक्ष शुभकुमार वर्णवाल के द्वारा प्रदान किया गया। उक्त तीनदिवसीय अधिवेशन में प्रान्त के दो सौ से ज्यादा साहित्यकारों ने भाग लिया जिसमें दरभंगा से सर्वाधिक इक्कीस साहित्यकार शामिल थे। विदित हो कि श्रीमती साहू वर्तमान में कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद के बिहार प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष भी हैं। हाल ही में उन्हें कल्कि गौरव सम्मान, शम्भू अगेही शिखर सम्मान, उमाशंकर लोहिया सम्मान, काव्य रत्न सम्मान, वूमेन प्राइड अवार्ड सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र दरभंगा के वरिष्ठ वैज्ञानिक व् शायर डॉ. मनोज कुमार ने ख़ुशी जाहिर करते हुए बताया कि मिथिला क्षेत्र में बढती साहित्यिक गतिविधियाँ क्षेत्र के साहित्यिक पुनर्जागरण की दिशा में सकारात्मक बदलाव दर्शाती हैं।

Exit mobile version