Site icon CITIZEN AWAZ

Darbhanga Breaking: दरभंगा DEO समर बहादुर सिंह एवं डीपीओ रवि कुमार पर करोड़ों सरकारी राशि की लूट का आरोप लगा

करोड़ों की लूट आवेदक डाॅ राम मोहन झा ने कहा डीईओ समर बहादुर सिंह सह जातीय डीपीओ रवि कुमार की मिलीभगत से की है

दरभंगा : शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रवि कुमार स्कूलों में बेंच डेस्क की आपूर्ति एवं एवं अन्य कार्यों में करोडों रूपए की वित्तीय अनियमितता की जांच बिहार सरकार के निगरानी विभाग से कराने की मांग को लेकर मिथिला राज्य संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ राम मोहन झा की अध्यक्षता में दरभंगा जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया।


धरनार्थियों को संबोधित करते हुए मिथिला राज्य संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ राम मोहन झा ने कहा कि दरभंगा जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह के मिलीभगत से अपने स्वजातीय समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रवि कुमार के द्वारा करीब एक अरब की राशि से जिले के स्कूलों में बेंच डेस्क की आपूर्ति अपने स्वजातीय संवेदकों को बिना टेंडर के 40 प्रतिशत कमीशन लेकर जिले के स्कूलों में सडी एवं गली लकड़ी के द्वारा निर्मित बेंच डेस्क, उपस्कर, फैबरेकेटेड वर्ग कक्ष एवं निर्माण कार्य, रंगाई, पोताई मरम्मत कार्य कराये हैं। इतना ही नहीं इन दोनो अधिकारी के द्वारा एक सप्ताह पूर्व फर्जी रूप से 35 करोड रूपए का भुगतान कर दिया गया है। डाॅ झा ने कहा कि दिनांक 16/02/24 को क्षेत्रीय उप निदेशक, दरभंगा प्रमंडल, आयुक्त दरभंगा प्रमंडल तथा जिलाधिकारी दरभंगा को स्मार पत्र सौंपा था परन्तु कोई कार्रवाई नही हुई। मजबूरन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा। डाॅ झा ने कहा कि हद तो तब हो गई जब शिक्षा विभाग बिहार के निदेशक सुबोध कुमार चौधरी के द्वारा गया में डीपीओ रवि कुमार को प्रशिक्षण में भाग लेने जाना था लेकिन पैरवी और पैसा के बल पर रवि कुमार प्रशिक्षण में नहीं गए।
डाॅ झा ने कहा कि तत्काल इस प्रकरण में जांच की अनुशंसा नहीं की गई तो व्यापक जनान्दोलन चलाया जाएगा।
संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष इन्द्रभूषण झा पप्पू ने कहा कि इतना बड़ा घोटाला हो रहा है लेकिन जिला के अधिकारी मौन साधे हुए हैं।यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। सरकार जहां शिक्षा के मजबूती पर प्रतिदिन नया नया फरमान जारी कर रही हैवहीं दरभंगा जिला में इतना बड़ा घोटाला पर किसी का ध्यान नहीं है। इसके लिए मजबूत आंदोलन चलाया जाएगा।
धरनार्थियों को संबोधित करने वाले प्रमुख लोगों में इन्द्रभूषण झा पप्पू, ब्लू कुमार, डाॅ कुशेश्वर सहनी, भरत यादव, पुरूषोत्तम झा, राम पुकार राय, छोटे पासवान, राम शंकर ठाकुर, जितेन्द्र कुमार, ललित कुमार झा, बिद्यापति मिश्र, प्रमोद दास, रविचन्द्र यादव, प्रभाकर ठाकुर, कौशल झा,प्रो शशिनाथ चौधरी, चन्द्र मोहन चौधरी सहित कई लोग शामिल थे।थाना के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

Exit mobile version