Site icon CITIZEN AWAZ

CITIZEN AWAZ : जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव आरती कुमारी डीएवी स्कूल द्वारा अवॉर्ड ऑफ एक्सलेंस कार्यक्रम में उपस्थित हुए

DLSA Darbhanga विद्यार्थियों के मौलिक अधिकारों विभिन्न कानूनी अंगों जैसे नालसा से संबंधित मुख्य जानकारी साझा की

दरभंगा : दिनांक 18 मई को डीएवी स्कूल द्वारा अवॉर्ड ऑफ एक्सलेंस कार्यक्रम का लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित की गई। अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव आरती कुमारी ने छात्रों और अभिवावकों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कानूनी विषयों पर चर्चा की। जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों के मौलिक अधिकारों विभिन्न कानूनी अंगों जैसे विधिक से संबंधित मुख्य जानकारी साझा की। विधिक सेवा से मिलने वाली निःशुल्क लीगल मदद को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया की किस तरह राष्ट्रीयस्तर पर नालसा राज्य बिहार लेवल पर बालसा और डिस्ट्रिक लेवल पर डालसा कार्य कर रही है। आप किस तरह से लीगल मदद पा सकते है सभी बहमूल्य जानकारी दी। उन्होंने कहा हरतरह की मदद आप निःशुल्क जिला विधिक सेवा प्राधिकार से प्राप्त कर सकते है।

अंत में उन्होंने डीएवी में बिताए गऐ पल को छात्रों के साथ शेयर किया जिसमें विद्यालय के संस्कार जो नियम्मित शांति पाठ एवं मंत्रोंउच्चारण को याद किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने भी अपनी विचार रखी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल, संचालक, शिक्षकगण, छात्रगण एवं अभिभावक उपस्थित हुए।

Exit mobile version