कलकत्ता गंगासागर : विद्यापति जनकल्याण सेवा संस्था द्वारा गंगा सागर मेला 2025 में आयोजित सेवा शिविर के अंतिम दिन, 14 जनवरी 2025 श्रद्धालुओं के लिए सेवा कार्य संस्था सदस्यों ने पूरे जोश और समर्पण के साथ किया । संस्था अध्यक्ष अजय झा ने कहा की शिविर में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क चाय, पानी, बिस्कुट, और दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। थके-हारे तीर्थयात्रियों को विश्राम के लिए विशेष व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई, ताकि वे अपनी तीर्थयात्रा को आराम और सुखद अनुभव के साथ पूरा कर सकें।
संस्थान के इस पुनीत कार्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार झा और सचिव संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कई समर्पित सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस सेवा में संस्था सदस्य भारत झा, दिवेश शर्मा, सेक्रेटरी बिजेंद्र शर्मा, नारायण मिश्रा, राजेंद्र झा, विजय मिश्रा, अर्जुन पांडेय, अभय झा, सागर मिश्रा, अभिषेक झा, अमन मिश्रा, आशीष शॉ, जमुना तिवारी, दीपक झा, आशीष साओ, रितीकेश झा, खुशबु झा, पार्बती झा, पुनम मिश्रा, पूजा झा, गंभीरा देवी, बिंदु देवी, के साथ-साथ नए स्वयंसेवकों में दिनेश ठाकुर, रवि कुमार, रजनीश झा, सुमन मिश्रा, मनोज यादव, और तारक मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
तीर्थयात्रियों के सहयोग और सेवा की भावना से प्रेरित इस शिविर में विशेष रूप से बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों का ध्यान रखा गया। शिविर में मौजूद स्वास्थ्य सेवाओं ने उन तीर्थयात्रियों को राहत पहुंचाई, जिन्हें सफर के दौरान किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा।
संस्था के सदस्यों का समर्पण और श्रद्धालुओं के प्रति सेवाभाव इस बात का प्रतीक है कि मिथिला और मैथिली संस्कृति में सेवा और सहिष्णुता का कितना महत्व है। यह शिविर न केवल श्रद्धालुओं की सहायता के लिए बल्कि सामाजिक सद्भाव और परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित हुआ।