Site icon CITIZEN AWAZ

Janseva Trust: जनसेवा ट्रस्ट एवं रा. मा. विद्यालय मखनाही संयुक्त तात्वाधान में वृक्षारोपण सह जनजागरूकता कार्यक्रम

ट्रस्ट अध्यक्ष पंकज झा ने कहा जन्मदिन पर एक पेड़ लगाएं व शिक्षक छात्रों के बीच पेड़ और पर्यावरण के महत्व को बताए

आज के समय में पर्यावरण के सबसे महत्वपूर्ण घटक हैं पेड़ -पौधें जिससे पूरा वातावरण संतुलित रहता है – सचिव

दरभंगा : जनसेवा ट्रस्ट व राजकीय मध्य विद्यालय मखनाही सदर दरभंगा के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय परिसर में दर्जनों फलदार पौधे लगाए गए वहीं उपस्थित जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज झा ने बताया कि जन सेवा ट्रस्ट छात्र-छात्रों के बीच पेड़ और पर्यावरण के महत्व को बताते ये अपील किया कि शिक्षक छात्रों को उनके वर्ग में निश्चित रूप से पर्यावरण के संरक्षण को आवश्यक विषय समझ कर जागरूक करें साथ ही जन्मदिन पर कम से कम एक पेड़ लगाने का आग्रह किया।

वहीं ट्रस्ट के सचिव ललन कुमार झा ने बताया कि मखनाही मध्य विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण ,पर्यावरण और जागरूकता अभियान ट्रस्ट के माध्यम से किया गया, पर्यावरण एक सुरक्षा कवच होता है जिसके अंतर्गत सभी जीव जंतु,पेड़-पौधें,सजीव-निर्जीव का वास होता है, आज के समय में पर्यावरण के सबसे महत्वपूर्ण घटक हैं ,पेड़ -पौधें जिससे पूरा वातावरण संतुलित रहता है।

 

इस अवसर पर स्थानीय कई वरिष्ठ लोगों का सहयोग व मार्गदर्शन अविस्मरणीय रहेगा, वहीं मखनाही मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार लाभ ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम के लिए ट्रस्ट के प्रति आभार प्रकट करते हुए बताया कि ट्रस्ट के माध्यम से लगे पेड़ों को संरक्षित किया जाएगा, मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज झा, सचिव ललन कुमार झा ,कोषाध्यक्ष पंकज ठाकुर, ट्रस्टी कन्हैया कुँवर,शिशिर कर्ण के प्रतिनिधि अनूप सिंह,प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार लाभ, शिक्षक मुकेश कुमार,सामाजिक कार्यकर्ता अशद खान, रिटायर्ड दरोगा लक्ष्मेश्वर सिंह, विजय सिंह,अधिवक्ता संजय झा, सहित दर्जनों छात्र-छात्रा भाग लिए।

Exit mobile version