Site icon CITIZEN AWAZ

Madhubani News: जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने संयुक्त रूप सेनिर्वाचन संबधी तैयारियों को लेकर कई स्थलों का जायजा लिया

मधुबनी : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियों के आलोक मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से वाहन कोषांग के लिए स्थल चयन, पोलिंग पार्टी की ज्वाइनिंग एवं डिस्पैच हेतु स्थल चयन आदि निर्वाचन संबधी तैयारियों को लेकर कई स्थलों का जायजा लिया। इस क्रम में आज हवाई अड्डा मधुबनी, महंथ युगल नारायण दास +2 उच्च विद्यालय शंभुआर, एस के हाई स्कूल पंडौल एवं आर एन कॉलेज पंडौल का निरीक्षण किया एवं संबधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता शैलेश कुमार,अपर समाहर्ता आपदा सह विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, संतोष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सदर अश्वनी कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, शशि शेखरण सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।-डीपीआरओ

Exit mobile version