Site icon CITIZEN AWAZ

Patna News त्रिपुरारी शरण बने राज्य के नये मुख्य सूचना आयुक्त

पटना : आज पटना के दरबार हॉल में महामहिम राजपाल बिहार राजेन्द्र अर्लेकर की गरिमामयी उपस्थिति में पूर्वान्ह 11 बजे भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त श्री त्रिपुरारी शरण को सामान्य प्रशासन अधिसूचना संख्या 22994 सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 15(3) तथा 16(2) प्रावधान के अनुसार पद एवं गोपनीयता की शपथ दीलायी गयी।
मुख्य सूचना आयुक्त का पदभार करने से पूर्व त्रिपुरारी शरण बिहार के मुख्य सचिव के पद को सुशोभित कर चुके हैं। अपने मन मुताबिक चलने वाले IAS अफसर के रूप में त्रिपुरारी शरण अपना परचम लहरा चुके हैं। जिस विभाग में रहे, मंत्री इनसे मनमानी नहीं करवा पाए। यानी मैनेज होनेवाले नहीं हैं। उनके अक्खड़पन से सुशासन बाबू भी भलीभाँति परिचित हैं।
बताते चले कि अलग तरह के व्यक्तित्व और कार्यशैली के चलते ही वरीयता रहने के बावजूद उन्हें मुख्य सचिव न बनाकर सुशासन बाबू ने
अरुण कुमार सिंह को मुख्य सचिव बनाया था।तदुपरांत मुख्य सचिव सिर्फ इसलिए बनाया गया कि जून में वे सेवानिवृत्त होने वाले थे।
जब इन्हें ओवरटेक कर अरुण कुमार सिंह को मुख्य सचिव बनाया गया था, तब त्रिपुरारी शरण दुखी भी हुए थे। उन्हें डेवलपमेंट कमिश्नर तक नहीं बनाया गया था।

Exit mobile version