Site icon CITIZEN AWAZ

Rajysbha Bihar : दरभंगा के डॉ धर्मशिला गुप्ता को भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा के अध्यक्ष डॉ गुप्ता

दरभंगा : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशिला गुप्ता को बीजेपी ने बिहार से अपना राजसभा उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा के दविवार्षिक चुनाव हेतू निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान करनी की सूचना पत्र ज़ारी कर की है। बिहार से जो दो नाम है उनमें एक डॉ धर्मशिला गुप्ता है जो दरभंगा से आती है बीजेपी महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष एवं सक्रिय नेत्री है। दूसरा डॉ भीम सिंह का है। डॉ धर्मशिला गुप्ता बीते वर्ष नगर निगम चुनाव मेयर के पद पर चुनाव लड़ी थी लेकिन अपने प्रतिद्वंदी अंजुम आरा से कम अंतराल से हार गयी थी। डॉ गुप्ता शिक्षिका भी है।

भाजपा दरभंगा में ज़मीनी और साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू की थी। राजसभा उम्मीदवारी पर समर्थकों का कहना है की यह भाजपा में ही मुमकिन है। आपको बता दें की भाजप ने अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की भी घोषणा की है छतीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह हरियाणा से सुभाष बराला कर्नाटक से नारायण कृष्णासा भांडगे के नाम शामिल है।

Exit mobile version