‘हेल्पिंग ह्यूमन संस्था’, प्रयागराज द्वारा किया गया सम्मानित, डाक सेवा तथा समाज सेवा के अमिट हस्ताक्षर व समस्तीपुर के पूर्व डाक जनसम्पर्क निरीक्षक डॉ० शैलेश कुमार सिंह भारत रत्न सेवा सम्मान से किए गए सम्मानित
समस्तीपुर : समाजसेवा और डाकसेवा के क्षेत्र में किये गए अभुतपूर्व उत्कृष्ट कार्यों के लिए समस्तीपुर के पूर्व डाक जनसम्पर्क निरीक्षक डॉ० शैलेश कुमार सिंह को ‘भारत रत्न सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया । यह सम्मान भारत सरकार, नीति आयोग व मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स से निबंधित ‘हेल्पिंग ह्यूमन संस्था’, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) द्वारा डॉ० शैलेश कुमार सिंह को शिक्षा, समाज सेवा व जनसम्पर्क के क्षेत्र में अभूतपूर्व व अविस्मरणीय योगदान हेतु प्रदान किया गया ।
बताते चले कि समस्तीपुर प्रधान डाकघर के पूर्व जनसम्पर्क निरीक्षक डॉ० शैलेश कुमार सिंह आज किसी पहचान के मोहताज़ नहीं हैं । उन्होंने अपनी विशेष कार्यशैली व सेवा कार्यों की बदौलत अपनी राष्ट्रीय पहचान स्थापित की है । डॉ० शैलेश ने अपनी विशिष्ट कार्यशैली के माध्यम से डाक सेवा को समाज सेवा के रूप में परिभाषित करने एवं राजमहलों की चकाचौन्ध से सहमी-शर्मायी झोपड़ियों में रहने वाले समाज के अंतिम कतार के लोगों के लिए अपने सेवा काल में देश में पहली बार निजी स्तर पर ‘पोस्टल हेल्पलाईन ऑन मोबाइल सेवा’, ‘डाक शिविर कार्यक्रम’, ‘जनसम्पर्क निरीक्षक आपके द्वार कार्यक्रम’, ‘भारतीय डाक आपकी सेवा में’ एवं ‘डाक दर्शन कार्यक्रम’ जैसी परियोजनाएं बनाकर संचालित किया , जो भारतीय डाक विभाग में किसी भी स्तर पर उपलब्ध नहीं था । विश्व और देश के संक्रमण काल ‘कोरोना महामारी’ (कोविड-19) जैसी त्रास्दी में भी प्रधान डाकघर के जनसम्पर्क निरीक्षक के रूप में कार्य करते हुए शैलेश कुमार सिंह ने पीड़ित मानवता और समाजसेवा हेतु क्वारंटाईन सेंटर पर हजारों कोरोना पीड़ितों का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता खोलकर लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी व अन्य आर्थिक लाभ उपलब्ध कराने में सहयोग किया, क्योंकि बगैर किसी बैंक खाते के सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि कोरोना ग्रसित लोगों को प्राप्त नहीं हो सकती थी । डॉ० शैलेश द्वारा समय – समय पर समाज सेवा के ढ़ेर सारे कार्य किये जाते रहे हैं । गत वर्ष 2 नवंबर 2025 को ‘फॉनिक्स यूनिवर्सिटी’ और ‘योगेश शिक्षा, कला, संस्कृति, पर्यावरण उत्थान संस्थान, रुड़की (उत्तराखंड) के संयुक्त तत्वावधान में ‘फॉनिक्स यूनिवर्सिटी’ के सभागार में ‘राष्ट्र विभूति सम्मान’ तथा 15 अगस्त 2025 को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेन्टर में डॉ० शैलेश सिंह को ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2025’ व 17 अगस्त 2025 को इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकार्ड्स द्वारा शास्त्री नगर, दिल्ली के पीवीसी मॉल में ‘स्वर्ण भारत सम्मान’ से पुरस्कृत किया गया है । ज्ञात हो कि गत वर्ष ‘पंडित दीनदयाल हिंदी विद्यापीठ, मथुरा (यू०पी०) द्वारा शैलेश कुमार सिंह को समाज सेवा के क्षेत्र में डॉक्टरेट की मानद उपाधि तथा हिंदुस्तान न्यूज़ नेटवर्क द्वारा नई दिल्ली के कमानी ऑडोटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वर्तमान लोकसभा के माननीय उप सभापति व उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगदम्बिका पाल जी के कर कमलों से ‘नेशनल आइकॉन अवार्ड’ प्रदान किया गया और अब तक डॉ० ,शैलेश कुमार सिंह को अंतरराष्ट्रीय / राष्ट्रीय / राज्य व जिला स्तर पर लगभग 3 दर्जन से ज्यादा अवार्ड्स / प्रशस्ति पत्र / प्रमाणपत्र / मैडल / ट्रॉफी आदि से सम्मानित किया जा चुका है । इन्हीं सभी सामाजिक सेवा कार्यों के मूल्यांकन और शोध के आधार पर डॉ० शैलेश कुमार सिंह को ‘हेल्पिंग ह्यूमन संस्था’, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) की चयन समिति ने ‘भारत रत्न सेवा सम्मान’ से सम्मानित करने का निर्णय लिया ।
इसकी जानकारी मिलते ही समस्तीपुर जिला वासियों व उनके इष्ट मित्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व शुभेक्षुओं में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया।
बधाई देने वालों में सर्व श्री डॉ० दीपक कुमार सिंह , गौरव कुमार, रौशन चौधरी, रमेश शंकर झा, डॉ० मिथिलेश कुमार , अमित कुमार , अरविंद सत्यदर्शी , निशांत सिंह , सौरभ सिंह , प्रो० जितेंद्र कुमार सिंह , सत्येन्द्र सिंह , प्रवीण कुमार सिंह , प्रशांत सिंह , अनिस राज , केशव झा , संजीव झा , सुमित कुमार झा , राहुल कुमार झा आदि दर्जनों लोग शामिल थें ।

