CITIZEN AWAZ : भाजपा के सदस्यता अभियान में युवाओं का दिख रहा उत्साह – सांसद

संगठन के बदौलत ही विश्व का सबसे बड़ा राजनितिक दल है भाजपा : डा गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा : किसी भी लोकतांत्रिक दल के लिए संगठन का मज़बूत होना आवश्यक है जिसके लिए नए लोगों को संगठन से जोड़कर उनके भीतर समर्पन निष्ठा और कर्तव्यपरायनता की भावना को आत्मसात् कराना हर कार्यकर्ताओ का नैतिक जिम्मेदारी है। भाजपा के चल रहे सदस्यता अभियान में जिस तरह से युवाओं महिलाओं बुद्धिजीवियों सहित समाज के सभी वर्गों मे उत्साह दिख रहा है वह आने वाले समय मे एक रिकार्ड कायम करेगा।
दरभंगा के सासंद सह लोकसभा में पार्टी के सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने लहेरियासराय स्थित अपने आवासीय कार्यालय में क्षेत्र से आए युवाओं के साथ सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए उपरोक्त बातें कही।
सांसद डा ठाकुर ने पार्टी के सदस्यता अभियान में लगे पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को विभिन्न तरह के सुझावों से अवगत कराते हुए कहा कि वे गांव टोले तथा मुहल्लो में जाकर आमजनों साथ प्रधानमंत्री की छवि उनकी सोच तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं की चर्चा करें तथा उन्हे यह बताएं कि जबसे भाजपा की सरकार केंद्र में बनी है तबसे देश में क्या क्या परिवर्तन हुए।
सांसद डा ठाकुर ने युवा कार्यकर्ताओं से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा 10 करोड़ सदस्यता के लक्ष्य को हर हाल मे पूरा करने का आह्वान करते हुए कहा हर कार्यकर्ताओ का नैतिक दायित्व बनता है कि वे पार्टी नेतृत्व के निर्देशों को अमल में लाए।
सांसद डा ठाकुर ने भाजपा के सदस्यता अभियान को संगठन का महापर्व बताते हुए कहा कि 2 सितंबर से शुरू हुए इस आभियान में मिसकॉल, ऑनलाईन, रसीद भरकर, क्यूआरकोड, वेबसाइट जेसे अनेक प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा पूरी तरह से डिजिटल बन चुकी है यही कारण है कि आज देश ही नही विश्व स्तर पर भाजपा के संगठन, इसकी सोच तथा इसके नीतियों की चर्चा होती है।
इस मौके पर विकास विवेक चौधरी आशुतोष झा सौरभ सुमन प्रदीप सिंह प्रीति कुमारी अर्जुन सिंह प्रभास आनन्द शक्ति महतो आदर्श चौधरी रुद्रानंद चौधरी विवेक पासवान संजय सहनी अनिल सहनी कृपाल यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Comment