CITIZEN AWAZ

दूरदर्शन केंद्र पटना पहुंचे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अपर सचिव, स्वच्छता अभियान का लिया जायजा

पटना: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अपर सचिव मिहिर कुमार झा ने शनिवार को दूरदर्शन केंद्र, पटना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया और स्टूडियो परिसर सहित कार्यालय के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया।

दौरे के दौरान अपर सचिव ने केंद्र में साफ-सफाई और स्वच्छता की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बनाए रखने पर जोर दिया।

मिहिर कुमार झा ने कार्यस्थल पर स्वच्छ और बेहतर वातावरण बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को लगातार जारी रखने और कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की जरूरत है. इस अवसर पर दूरदर्शन केंद्र, पटना के उपमहानिदेशक-सह-कार्यालय प्रमुख ध्रुव कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक (कार्यक्रम)-सह-कार्यक्रम प्रमुख डॉ. मनोज प्रभाकर तथा उपनिदेशक (समाचार) सलमान हैदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment