रमाबल्लभ जालान कॉलेज बेला में दो दिवसीय स्वच्छता अभियान सह पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित
दरभंगा : रमाबल्लभ जालान कॉलेज बेला के प्रांगण में दो दिवसीय स्थानीय रमाबल्लभ जालान कॉलेज बेला ,दरभंगा में एनएसएस इकाई के तत्वाधान में प्रधानाचार्य डॉक्टर नरेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में “स्वच्छता अभियान सह पर्यावरण संरक्षण” विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रधानाचार्य डॉक्टर नरेंद्र कुमार चौधरी ने छात्रों को बोले स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जब हम अपने आसपास सफाई रखते हैं, तो हम परोक्ष रूप से अपनी धरती और प्रकृति की रक्षा कर रहे होते हैं। हमें यह समझना होगा कि ‘स्वच्छता’ केवल कचरा हटाने का नाम नहीं है, बल्कि यह प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने का संकल्प है। महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखना, पर्यावरण के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, ताकि हम आने वाली पीढ़ियों को एक हरी-भरी विरासत सौंप सकें।
वर्सर डॉ. के. के. अग्रवाल ने पर्यावरण संतुलन और कचरा प्रबंधन पर विशेष चर्चा करते हुए कहा: आज के दौर में पर्यावरण का क्षरण सबसे बड़ी चुनौती है और इसका सीधा समाधान हमारी स्वच्छता की आदतों में छिपा है। हमें ‘कचरा मुक्त परिसर’ के साथ-साथ ‘प्लास्टिक मुक्त वातावरण’ बनाने पर भी जोर देना होगा। यदि हम कूड़े का सही निस्तारण करते हैं और जल-जमीन को प्रदूषित होने से बचाते हैं, तो यही सच्चा पर्यावरण संरक्षण है। स्वच्छता को एक संस्कार की तरह अपनाकर ही हम प्रकृति का कर्ज चुका सकते हैं।एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर एस.एन. राय ने कहा कि एक छात्र के रूप में आपकी जिम्मेदारी है कि आप स्वच्छता के दूत बनें और पौधारोपण एवं संरक्षण के माध्यम से पर्यावरण को शुद्ध रखें। याद रखें, जहाँ प्रकृति मुस्कुराती है, वहीं स्वस्थ मस्तिष्क और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
इस कार्यक्रम में प्रोफेसर लाल टुना झा, प्रो. ललित मोहन मिश्र, प्रो. कैलाश झा, प्रोफेसर कामेश्वर प्रसाद यादव,प्रो. अमरनाथ राय, अनिल ठाकुर, रमेश, श्याम , सुरेश, विनोद एवं छात्र दलनायक सुजीत कुमार, वीरेंद्र, शिवानी, सुलेखा, रागनी, मौसम, अर्चना, सपना, वर्षा आदि स्वयंसेवक मौजूद थे