Citizen Awaz Darbhanga : जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव आरती कुमारी ने मंडल कारा एवं बाल सुधार गृह का किया निरीक्षण

Citizen Awaz Darbhanga : जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव आरती कुमारी ने मंडल कारा एवं बाल सुधार गृह का निरीक्षण कर उपलब्ध कराये जा रहे मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिये
मंडल कारा में बंदियों से रहन सहन, खानपान, स्वास्थ्य सुविधाओं आदि की जानकारी ली।
उन्होंने जेल प्रशासन को पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। स्वास्थ्य सुविधाएं, पाकशाला में तैयार किए जा रहे भोजन आदि अवलोकन की। जेल परिसर में बंदियों को निःशुल्क विधिक सेवाओं के लिए स्थापित जेल लीगल ऐड क्लिनिक का भी निरीक्षण की। मौजूद पारा विधिक स्वयंसेवकों को विधिक सेवा संबंधी विशेष निर्देश भी दिया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को जेल मैनुअल एवं माननीय पटना उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप चलाने को कहा। सचिव आरती कुमारी ने बाल सुधार गृह में आवासित बच्चों से रहन सहन, खानपान, स्वास्थ्य आदि के बारे में बात की। उन्होंने प्रशासक से कहा कि बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। उनके साथ किसी भी तरह की क्रूरता,भेदभाव या उपेक्षापूर्ण आचरण नहीं होना चाहिए। मौके पर लीगल ऐड डिफेंस सदस्य अंकुर प्रिया, कारा अधीक्षक स्नेहलता, कारा उपाधीक्षक श्रीमन्नारायण हिमांशु, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Comment