Citizen Awaz Darbhanga : सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों एवं गोदामों पर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया

Citizen Awaz Darbhanga : जिलाधिकारी समस्तीपुर रोशन कुशवाहा के निर्देश के आलोक में जिले भर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से संबंधित दुकानों एवं गोदामों पर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया।
इस दौरान पूरे जिले में कुल 91 पीडीएस दुकानों एवं गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के क्रम में दो स्थानों पर अनियमितता पाई गई, जहां भौतिक भंडार एवं अभिलेखों (एंट्री) में अंतर पाया गया। संबंधित संचालकों के विरुद्ध स्पष्टीकरण (शो-कॉज) नोटिस जारी किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, एक स्थान पर निर्धारित मानकों के अनुरूप पोस्टर-बैनर का अभाव एवं साफ-सफाई की कमी पाई गई। इस संबंध में भी संबंधित संचालक को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि पीडीएस व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment