Citizen Awaz Darbhanga : भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर आज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा लहेरियासराय के कबिलपुर में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने की।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र पासवान ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर जी ने समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके द्वारा निर्मित संविधान ने देश को लोकतांत्रिक, समतामूलक एवं न्यायपूर्ण व्यवस्था प्रदान की।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उनके विचारों को आत्मसात करने एवं समाज में समरसता स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री विजय चौधरी,सुजीत मल्लिक, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, राहुल पासवान कन्हैया पासवान,ध्रुव मंडल,विकास चौधरी,भावना पासवान, ज्योति कृष्ण झा लवली, सोनी पूर्वे,मीरा मेहता, गोविंद पासवान,मुन्ना राम सहित मोर्चा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।