CITIZEN NEWS नेपाल-तिब्बत सीमा पर जलप्रलय, 95 की मौत सैकड़ों लापता, बिहार अलर्ट पर,

काठमांडू : नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में बुधवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी के अचानक उफान पर आने से गांव, सड़कें, पुल, वाहन और कई जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। तिब्बत के ग्यिरोंग क्षेत्र में भी भूस्खलन और बाढ़ से भारी नुकसान की खबर है।

ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, नेपाल में 95 लोगों की मौत हुई है, जबकि 403 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में बड़ी संख्या विदेशी नागरिकों की है। इनमें 133 भारतीय नागरिक भी शामिल बताए गए हैं। तिब्बत के ग्यिरोंग क्षेत्र में भी तीन मौतों और 265 लोगों के लापता होने की सूचना है।

मलबे और सैलाब ने मचाई तबाही

अचानक आई बाढ़ के तेज बहाव में कई मकान, वाहन और सड़कें बह गईं। सीमा क्षेत्र में संपर्क और बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। कई जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचने से बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।

अचानक कैसे आया इतना बड़ा सैलाब?

प्रारंभिक वैज्ञानिक आकलनों के अनुसार, भूकंप के कारण बर्फ और चट्टानों का बड़ा मलबा ल्हेंदे खोला नदी में गिरा, जिससे नदी का प्रवाह बाधित हुआ और उसके बाद अचानक विनाशकारी बाढ़ आई। हालांकि आपदा के कारणों की जांच अभी जारी है।

राहत-बचाव अभियान तेज

नेपाल और चीन की एजेंसियां राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र, भारी मलबे और खराब मौसम के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयां आ रही हैं। भारत सहित कई देशों ने अपने नागरिकों की जानकारी जुटाने और राहत प्रयासों में सहयोग शुरू किया है। नेपाल-तिब्बत सीमा की यह त्रासदी हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते प्राकृतिक आपदा जोखिम की गंभीर चेतावनी बनकर सामने आई है।

नेपाल तबाही पर बिहार के इन जिलों में एलर्ट पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली सहित संवेदनशील जिले।सीएम सम्राट चौधरी नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति को देखते हुए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर संबंधित जिलों को पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया।
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली सहित संवेदनशील जिलों में तटबंधों की दिन-रात निगरानी, नाइट पेट्रोलिंग एवं आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। NDRF एवं SDRF की टीमें तैनात हैं।

Leave a Comment