Darbhanga सिटीजन आवाज़ की मुहिम रंग लाई, अतिक्रमित मध्य विद्यालय मखनाही की जमीन का हुआ डाक

18 लाख 75 हजार रुपये तक लगी बोली, विद्यालय की कुल रकवा-13 बीघा 18 कट्ठा 09 धुर भूमि 

दरभंगा । वर्षों से अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे मध्य विद्यालय मखनाही के मामले में आखिरकार प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। सिटीजन आवाज़ समाचार पत्र द्वारा लगातार उठाए जा रहे इस जनहित के मुद्दे पर अब मुहर लग गई है। विद्यालय की अतिक्रमित भूमि को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा डाक की प्रक्रिया पूरी की गई। पंचायत सरकार भवन, शीशा (पश्चिमी) पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार जनप्रतिनिधियो एवं पंचायतवासियों की उपस्थिति में विद्यालय की कुल रकवा-13 बीघा 18 कट्ठा 09 धुर है, जिसमें विद्यालय प्रांगण को छोड़कर ज़मीन का डाक किया गया। डाक प्रतियोगिता में कुल 17 प्रतिभागियों ने 5000.00 (रुपये पाँच हजार) जमा राशि के साथ भाग लिया । न्यूनतम 81000.00 रुपये से प्रारंभ हुआ, जिसमें बोली 6,25,000.00 रुपये तक चढ़ता रहा, जिसमें पंचायत के ही सानु कुमार सिंह ने सर्वाधिक बोली लगाकर डाक अपने नाम किया। इनके द्वारा 6,25,000.00 रुपये के भाव तीन वर्षों में कुल 18 लाख 75 हजार रुपये विद्यालय में जमा करना होगा। डाक से प्राप्त राजस्व से विद्यालय परिसर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में तेजी आएगी ।

सिटीजन आवाज़ ने इस मामले को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित कर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। खबरों के माध्यम से विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा की मांग उठाई गई थी।प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में सिटीजन आवाज़ ख़बर पर विश्वास जगी है ।
सामाजिक कार्यकर्ता विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा का पूरे मुहिम में विशेष योगदान रहा । राज्य स्तरीय मामले को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखना कारगर सिद्ध हुआ । उनके द्वारा जिला लोक शिकायत में परिवाद दायर कर विद्यालय की ज़मीन की नापी कर जमाबंदी कायम कराने में उनका विशेष योगदान रहा है।

सिटीजन आवाज़ ब्यूरो अशद खाना का योगदान पूरे मुहिम में शुरू से लेकर अंत तक डाक का आयोजन, अनुमंडल लोक शिकायत में परिवाद एवं विभाग को बारंबार आवेदन सौंपने हो ।

सरकारी ज़मीन अतिक्रमण एवं जनहित के मुद्दों को लगातार उठाना और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना ही सिटीजन आवाज़ की प्राथमिकता है।

Leave a Comment