CITIZEN AWAZ : बहेड़ी प्रखंड न्यायमित्र संघ के तत्वाधान में बैठक आयोजित की गई

Darbhanga बहेड़ी : प्रखंड न्यायमित्र संघ के तत्वाधान में प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार कों बैठक आयोजित किया गया। संघ ने विभिन्न मांगों कों लेकर यह पहली बैठक प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित की। बैठक के पहले चरण में संघ के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चुनाव किया गया । संघ के सदस्यों की सर्व सम्मति सें मुर्शिद अली अंसारी कों संघ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया, संत लाल मंडल कों उपाध्यक्ष के रूप में, मनोज कुमार दास कों सचिव, राखी कुमारी संयुक्त सचिव, मनोज कुमार मंडल कोषाध्यक्ष एवं शरत कुमार सिंह कों मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया। संघ के पदाधिकारियों का चुनाव संघ सदस्यों न्यायमित्रों के सर्व सम्मति सें हुई l

सिटीजन संवाददाता सें बात करते हुए संघ के नवनियुक्त मीडिया प्रभारी शरत कुमार सिंह ने बताया की आज संघ सदस्यों ने निम्नलिखित मुद्दे मांगों कों लेकर बैठक में चर्चा हुई, जिसमें मुख्यतः बढ़ती महंगाई के दौड़ में न्यायमित्र का मासिक फीस मै सम्मानजनक बढ़ोतरी की सरकार सें मांग, समय पर मासिक फीस का भुगतान एवं बकाया मासिक का भुगतान जल्द किया जाए,न्यायमित्रों का पदस्थापना अपने घर से अत्यधिक दूर है न्यायमित्रों को सरकार ट्रैवल अलाउंस दिया दे , और ग्राम कचहरियों में सुरक्षा हेतु चौकीदार या सुरक्षा कर्मी की नियुक्ति किया जाए एवं ग्राम कचहरियों कार्यालय की साफ सफाई हेतु सफाई कर्मी की नियुक्ति हो।

बैठक में सदस्यगण , रेणु कुमारी पंचायत बिठौली, उमा मिश्रा इन्नाई पंचायत, इंद्र देव यादव दो हट नारायण पंचायत, सुशील कुमार पासवान हवीडीह दक्षिणी, सुरेश पासवान रामौली गुजरौली पंचायत, मिथिलेश कुमार कर्ण हवीडीह मध्य, राम चंद्र पासवान मिठूनिया पंचायत, गुंजेश कुमार अटहर दक्षिणी, अनुपम प्रिया गंगदह शिवराम और बिरेंदर कुमार सिंह उपस्थित रहें।

Leave a Comment