Darbhanga मां श्यामा मंदिर न्यास समिति में नियमों का किया जा रहा अनदेखी ? न्यास की बैठक बुलाने और निरूपित योजनाओं के अनुपालन को अड़े उपाध्यक्ष एवं न्यासी

CITIZEN NEWS न्यास के निर्णय एवं अधिसूचना के विपरीत कार्य को लेकर उपाध्यक्ष एवं न्यासीयाें ने सौंपा पत्र माँ श्यामा मंदिर न्यास समिति अध्यक्ष को…

दरभंगा : न्यास के निर्णय एवं अधिसूचना के विपरीत कार्य होने से अधिकांश न्यासी विक्षुब्ध। न्यास समिति के निर्णय के आलोक में वर्ष 2025 में निकले विज्ञापन के अनुसार हो बहाली। माँ श्यामा मन्दिर न्यास समिति के अध्यक्ष को न्यास समिति मे उपाध्यक्ष द्वय एवं तीन न्यासी सदस्यों ने पत्र प्रेषित करते हुए अपनी बातें रखी हैं। आगे पत्र में लिखा गया है कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद अधिनियम 1950 की कंडिका 15(2) एवं न्यास समिति के गठन की अधिसूचना ज्ञापांक 2929 दिनांक 26/11/22 की कंडिका 13 में स्पष्ट है कि न्यास समिति की बैठक तीन माह पर बुलानी है तथा न्यास के सभी निर्णय बहुमत से न्यास समिति द्वारा लिए जायेंगे। नियुक्ति हेतु न्यास समिति के समेकित निर्णय के आलोक में वर्ष 2025 में निकले विज्ञापन निकलने सचिव सह जिलाधिकारी की देखरेख में हुए चयन के अनुशंसा के बाद बिना न्यास समिति के निर्णय के ही सारी प्रक्रिया को निरस्त करने पर न्यासी सदस्यों में आक्रोश है। न्यास में खाता संचालन में कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर की अनिवार्यता को समाप्त कर प्रशासनिक स्तर पर नामों का समावेश किया गया तथा इसकी सूचना तक न्यास को नहीं दी गई।उपाध्यक्ष द्वय समेत न्यास के चार सदस्यों द्वारा निर्गत पत्र का भी संज्ञान नहीं लिया जाना चिंता का विषय है।पत्र के अंत में उपाध्यक्ष द्वय समेत पांच न्यास के सदस्यों ने न्यासियों के बैठक बुलाने तक नियुक्ति सहित ऐसे सभी कार्यों पर रोक लगाने की बात कही है जिस पर न्यास समिति का समेकित अनुमोदन नहीं प्राप्त है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास अधिनीयन की कंडिका 15(2) के अनुसार दस दिन पूर्व न्यास की बैठक की सूचना सहित सभी कागजात सात दिन पूर्व सभी सदस्यों को उपलब्ध करवाने का भी अनुरोध किया गया है। उपाध्यक्ष द्वय क्रमशः पंडित कमलाकांत झा,प्रो.जयशंकर झा,न्यासी सदस्य क्रमशः प्रो.श्रीपति त्रिपाठी,डॉ.संतोष कुमार पासवान,डॉ.अरुण कुमार गिरी के संयुक्त हस्ताक्षर से न्यास समिति के अध्यक्ष को प्रेषित पत्र की प्रति न्यास समिति के सचिव सह जिलाधिकारी को भी दी गई । उपाध्यक्ष पंडित कमलाकांत झा ने न्यास की बैठक हुए छह माह बीत जाने पर आगामी नवाह यज्ञ को देखते हुए न्यास की बैठक की आवश्यकता बतायी।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को लेकर मूलभूत सुविधाओं की लचर व्यवस्थाओं पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार आवाज़ उठ रहा है । श्यामा भोग प्रसाद निर्माण स्थल जो शौचालय के पास है जिसपर न्यास के अध्यक्ष, सदस्य एवं प्रभारी प्रबंधक मौन है।

Leave a Comment