Gangasagar विद्यापति जनकल्याण सेवा संस्था द्वारा पावन तीर्थ स्थल गंगा सागर में सेवा कार्य

कोलकत्ता : विद्यापति जनकल्याण सेवा संस्था द्वारा पावन तीर्थ स्थल गंगा सागर में सेवा कार्यों का औपचारिक शुभारंभ आज किया गया। यह संस्था के सेवा अभियान का आज दूसरा दिन था। इस सेवा कार्य का आरंभ संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार झा, संजीव कुमार मिश्रा तथा सचिव  नारायण मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। साथ ही  अभिषेक कुमार झा, अमन मिश्रा , आशीष शॉ , दिनेश ठाकुर एवं रितिकेश झा ने सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए सेवा कार्यों की शुरुआत की।
सचिव ने कहा यह पहल संस्था की धार्मिक सामाजिक सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण के मूल उद्देश्यों को दर्शाती है। अध्यक्ष ने कहा विद्यापति जनकल्याण सेवा संस्था बीते कई वर्षों से गंगासागर में केम्प लगाकर गंगासागर में पहुंच रहें भक्तजनों की निस्वार्थ सेवा करती है। संस्था अध्यक्ष झा ने कहा संस्था भविष्य में भी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज सेवा के कार्यों करती रहेगी और निरंतर आगे इस तरह के सेवा केम्प के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment