Mithila Makhan : केंद्रीय कृषि मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री के साथ सांसद ने मखाना का किया पौधारोपण

Darbhanga : मखाना खेती को बढ़ावा देने तथा मखाना किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए मखाना किसानों के संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र परिसर स्थित तालाब मखाना का पौधारोपण किया।

दरभंगा सांसद डा ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री के पौधारोपण किए जाने को सराहनीय तथा उत्साहवर्धक पहल बताते हुए कहा कि इसके खेती के क्षेत्र के विस्तार के लिए किसानों को आगे आना चाहिए।
सांसद डा ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री के इस पहल को किसान हितों के लिए उठाया गया एक रचनात्मक कार्य बताते हुए कहा कि देश में शिवराज सिंह चौहान ऐसे पहले कृषि मंत्री हैं जो तालाबों के भीतर जाकर पौधारोपण कर एक संदेश देने का काम किया है।
सांसद डा ठाकुर ने कृषि मंत्री को असली किसान बताते हुए कहा कि इनसे आज के अन्य मान्यजनों को सिख लेनी चाहिए

Leave a Comment