Patna News : निशांत कुमार ने कहा मैं सबका धन्यवाद करता हू सबने जों मुझ पर भरोसा किया है, उस पर खड़ा उतरू

CITIZEN AWAZ कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने निशांत कुमार कों सदस्यता की रसीद दी

पटना : पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते ही निशांत कुमार ने कहा, मैं सबका धन्यवाद करता हू आप सबने जों मुझ पर भरोसा किया है उस पर खड़ा उतरू। मेरे पिता ने पिछले बीस सालो में जों काम किया उस पर में और बिहार पूरा देश गर्व करता है। मेरे पिता का राज्यसभा जाना उनका निजी फ़ैसला था मैं फैसले का सम्मान करता हू और उसका सम्मान करता हू।

प्रदेश कार्यालय में आज निशांत कुमार ने जदयू में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें सदस्यता की रसीद दी। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने उन्हें जदयू का पट्टा पहनाया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री जमा खान, मंत्री सुनील कुमार, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी आईटी जदयू मनीष कुमार समेत कई मंत्री गण, सांसद गण, विधायक गण, विधानपार्षद गण, पार्टी के पदाधिकारी गण तथा भारी तादाद में प्रदेश से आए जदयू के कार्यकर्ता मौजूद रहे। निशांत ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और कार्यक्रम में आने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

Leave a Comment