CITIZEN AWAZ : Aorta Properties Pvt. Ltd. ने आयोजित किया बिहार का पहला प्रॉपर्टी एक्सपो

पटना : पटना में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर Aorta Properties Pvt. Ltd. द्वारा बिहार का पहला भव्य प्रॉपर्टी एक्सपो आयोजित किया गया। यह एक्सपो वसुंधरा अपार्टमेंट, बाईपास के पास संपन्न हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर विभिन्न रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर कंपनी के फाउंडर्स विकाश राज, डॉ. दीपक कुमार, आनंद कुमार, सौरभ भारती और अजय सिंघल उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर एक्सपो का शुभारंभ किया।
Aorta Properties Pvt. Ltd. का कार्यालय ललिता गोस्वामी कॉम्प्लेक्स, न्यू बाईपास, रामकृष्णा नगर, पटना – 800020 में स्थित है। कंपनी के फाउंडर विकाश राज ने बताया कि उनके प्रोजेक्ट्स पटना, राजगीर, झारखंड, हरिद्वार, नोएडा और जेवर एयरपोर्ट बेल्ट जैसे प्रमुख स्थानों पर चल रहे हैं।
कंपनी रियल एस्टेट क्षेत्र में रेजिडेंशियल प्लॉट, कमर्शियल प्लॉट और अपार्टमेंट जैसी विभिन्न प्रकार की प्रॉपर्टीज़ उपलब्ध करा रही है। इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर कई निवेश विकल्पों की जानकारी देना और भरोसेमंद प्रॉपर्टी समाधान प्रदान करना था।
यह एक्सपो रियल एस्टेट क्षेत्र में Aorta Properties की बढ़ती उपस्थिति और विश्वसनीयता को दर्शाता है।

Leave a Comment