Darbhanga : निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष SC/ST एवं थाना के अन्य पदाधिकारी / कर्मी उपस्थित थे।
निरीक्षण के क्रम में निम्न पंजियों क्रमशः- आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केश डायरी, वारंट/इश्तिहार/कूर्की पंजी, लूट पंजी, डकैती पंजी, हाजत पंजी, गिरफ्तारी पंजी, दागी पंजी, गिरोह पंजी इत्यादि का निरीक्षण किया गया।
थानाध्यक्ष के द्वारा सभी पंजीयों का अद्यतन रखा गया।
थाना की साफ सफाई का निरीक्षण किया गया थाना परिसर साफ सुथरा पाया गया।
कार्यालय का रख रखाव एवं सभी पंजीयों का संधारण बहुत अच्छा पाया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए मनोबल को बनाए रखने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा थानाध्यक्ष SC/ST थाना आलोक कुमार को 3000/- नगद राशि, पु०अ०नि० शकुंतला किस्कू को 2000/- नगद राशि, स०अ०नि० उपेन्द्र विद्यार्थी को 2000/- नगद राशि ,म०सि० 325 प्रिया कुमारी, म०सि० 634 मधुलिका आनंद , म०सि० 468 अंजू कुमारी, सिपाही 1384 कन्हैया कुमार, म०सि० 346 ऋतु कुमारी, चालक सिपाही 29 अमित सागर को भी पुरस्कृत की गई।