CITIZEN AWAZ एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में भारत का परचम, मुजफ्फरपुर के दीपेश कुमार ओर प्रियांशु ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया बिहार का मान

Bihar news चेन्नई में 26 से 29 अक्टूबर 2026 तक आयोजित एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष अंदर 23 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत ने सुपर-4 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने नेपाल को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि में मुजफ्फरपुर निवासी दीपेश कुमार ओर प्रियांशु ठाकुर भारतीय पुरुष अंदर 23 सीनियर टीम का हिस्सा रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए और पूरे बिहार क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

इस चैंपियनशिप में विभिन्न एशियाई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन, टीमवर्क और खेल भावना से देश का नाम रोशन किया। दीपेश कुमार ओर प्रियांशु ठाकुर की इस उपलब्धि से मुजफ्फरपुर (बिहार ) के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित करेगी।

 

Leave a Comment