CITIZEN NEWS युवाओ में बढ़ते सूखे की नशा आज चुनौती बनते जा रही है, तरुण निदान संस्था ने प्रारंभ की जागरूकता अभियान

दरभंगा : नशा मुक्त समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए तरूण निदान के अंतर्गत श्यामा मंदिर परिसर में प्रारंभ की गई जागरूकता अभियान। तरुण निदान के संरक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता अजीत कुमार मिश्र ने बताया कि युवाओ में बढ़ते सूखे की नशा आज चुनौती बनते जा रही है। नशा की वजह से साधारण मामले को लेकर हत्या कर दिए जाते हैं।

आज छोटे छोटे नावालिग बेटी के साथ बलात्कार गैंग रेप जैसी घटनाएं घट रही है जिसके पीछे नशा मुख्य वजह है। नशा के कारण युवा अपनी जवानी खो देते हैं। परिवार परेशान और बर्वाद होता है।नशा मुक्त समाज बनाकर ही सुंदर समाज और राष्ट्र की परिकल्पना संभव है और इसके लिए समाज और सरकार दोनों को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। ऐसे में शिक्षालय और देवालय की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है और इसीलिए आज मिथिला के सुप्रसिद्ध श्यामा मंदिर परिसर से इस अभियान की शुरुआत तरुण निदान से जुड़े लोग और संगठन के द्वारा की जा रही है। सुविख्यात छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा सत्याग्रह हमारी सबसे बड़ी अस्त्र है जिसके बल पर छात्र युवा सरकार से अपने मांग की पूर्ति करवाने में कामयाब होते रहे हैं, आज युवाओं में ऐसी विकृति आ गई है कि छात्र नौजवान अपने नैतिक बल संघर्ष के बदले सरेआम गाली गलौज करने पर उतारू हो जाते हैं,जो काफी दुखद है, और इसके पीछे नशा मुख्य वजह है। डॉ रमण राजेश ने अपने विचार को व्यक्त करते हुए कहा कि नशा मुक्त अभियान सरकार के द्वारा भी चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसमें समाज के लोगों को भी आगे आना होगा इसके लिए विद्यालय स्तर पर अभियान चलाने की जरूरत है। प्रो विजय कुमार झा ने कहा कि हरेक विद्यालय और महाविद्यालय में नियमित रूप से नशा पर चर्चा होनी चाहिए। मौके पर मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए मनोवैज्ञानिक डॉ वैद्यनाथ कुमार ने नशा के विभिन्न मेडिकल टर्म्स पर विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि नशा के आदि युवकों को उनके शरीर से हानिकारक नशीले पदार्थों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल कर मुख्य धारा में लाया जा सकता है। शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय घोघरडीहा के व्याख्याता डॉ बैजू बावरा ने बताया कि सरकार इसके लिए काफी गंभीर है और नशा दूर करने के लिए हरेक पहलुओं पर कार्य की जा रही है। अंबेडकर युवा केंद्र के सचिव विजय कुमार पासवान ने पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस अभियान को घर घर पहुंचाने की जरूरत है। उनके द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए महिला बिग्रेडियर बनाए जाने की जानकारी साझा किया गया। इंदिरा कुमारी के द्वारा बताया गया कि नशा के वजह से महिला ज्यादा प्रताड़ित होती है। इस अवसर पर मौजूद युवाओं के द्वारा नशा से दूर रहने और नशा मुक्ति अभियान में शामिल होकर नशा मुक्त समाज और विकसित राष्ट्र निर्माण बनाने के लिए संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ परामर्शी राम शंकर झा के द्वारा मेडिटेशन कराया गया।जागरूकता अभियान को सफल बनाने में मोदु बाबू संतोष यादव हरिदर्शन चौपाल डॉ अनिल शाह रौशन यादव जनार्दन मुखिया राकेश यादव आर्यन,चंदन, दुर्गेश विक्रम जय किशोर सुनील पासवान और शोभा शुक्ला जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Comment