MLSM College एम.एल.एस.एम. महाविद्यालय, दरभंगा में शिक्षक संघ का पुनर्गठन, डॉ. अंजीत कुमार चौधरी बने अध्यक्ष

दरभंगा : एम.एल.एस.एम. महाविद्यालय में शिक्षक संघ के पुनर्गठन के लिए सेमिनार हॉल में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों की आमसभा आयोजित की गई। बैठक का संचालन शिक्षक संघ के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर झा तथा वरीय शिक्षकों की समवेत अध्यक्षता में किया गया। बैठक में शिक्षकों के हितों, संगठन को सशक्त बनाने तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
आमसभा में सर्वसम्मति से राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अंजीत कुमार चौधरी को शिक्षक संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके नाम का प्रस्ताव अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष एवं एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुजीत कुमार साफी ने रखा, जिसे उपस्थित सभी शिक्षकों ने समर्थन प्रदान करते हुए सर्वसम्मति से स्वीकृति दी।
इसके बाद सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद पर डॉ. सुजीत कुमार साफी एवं डॉ. भारतेंदु कुमार, सचिव पद पर डॉ. ज्वाला चंद चौधरी, संयुक्त सचिव पद पर डॉ. आनंद मोहन झा एवं डॉ. संगीता कुमारी, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. कुमुद कुमारी, प्रवक्ता पद पर डॉ. अंजू कुमारी एवं डॉ. उदय कुमार साह तथा कार्यालय सचिव पद पर डॉ. विवेक कुमार राय एवं डॉ. रणवीर कुमार को चुना गया।
नई कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक डॉ शंभू कुमार यादव प्रधानाचार्य एवं संरक्षक डॉक्टर नंदकिशोर झा वर्षरएवं परीक्षा नियंत्रक को मनोनीत किया गया। डॉ. संजय कुमार क्षा, डॉ प्रियंका लाल,डॉ. अविनाश पांडे, डॉ. माला कुमारी, डॉ. कुरातुलऐन, डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. रणवीर कुमार, डॉ. श्वेताश्री, डॉ. सुप्रीता शालिनी एवं डॉ. नीरज कुमार को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अंजीत कुमार चौधरी ने कहा कि शिक्षक संघ का उद्देश्य केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित न रहकर शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान, शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा महाविद्यालय के विकास में रचनात्मक भूमिका निभाना होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रशासन के साथ सकारात्मक एवं सहयोगात्मक संबंध कायम रखते हुए संस्थान को शैक्षणिक उत्कृष्टता के शिखर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
नई कार्यकारिणी ने शिक्षकों के बीच एकजुटता, पारदर्शिता और संवाद को मजबूत करने तथा छात्र-शिक्षक संबंधों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। शिक्षक संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी शिक्षकों के सामूहिक सहयोग से एम.एल.एस.एम. महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक उपलब्धियों को नई ऊंचाई प्राप्त होगी। उन्होंने वरिष्ठ शिक्षकों डॉ विनय कुमार झा, डॉ बिधान चंद्र चौधरी, डॉ अनिल कुमार झा, डॉ सुभाष मिश्रा, डॉ चंद्रनाथ क्षा ,डॉ अवधेश झा, डॉ कासिम,बैठक का समापन नवगठित संघ के प्रति शिक्षकों के विश्वास और बेहतर भविष्य की सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

Leave a Comment