CITIZEN NEWS बिहार को मिला पहला अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) इंटरनेशनल ट्रेनिंग सेंटर
पटना : पूर्वी भारत के लिए बिहार को एक हेल्थकेयर हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारत की अग्रणी इमरजेंसी और हेल्थकेयर सेवा प्रदाता कंपनी ज़ेनप्लस। प्राइवेट लिमिटेड ने पटना में बिहार के पहले अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) इंटरनेशनल ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत की है। यह पहल आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, प्री-हॉस्पिटल केयर में सुधार लाने और क्षेत्र में कुशल स्वास्थ्यकर्मियों की नई पीढ़ी तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। अब बिहार तथा पड़ोसी राज्यों के डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स, मेडिकल छात्र और इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स को एडवांस इमरजेंसी केयर ट्रेनिंग के लिए बड़े महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह पहल माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विज़न के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर बल दिया है। “यदि बिहार को पूर्वी भारत का हेल्थकेयर हब बनना है, तो स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत अस्पताल से पहले होनी चाहिए। हर नागरिक को एम्बुलेंस, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा, टेलीमेडिसिन और प्रशिक्षित फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स तक पहुंच मिलनी चाहिए। स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत अस्पताल के गेट से नहीं, बल्कि मरीज के दरवाजे से होती है।” इस विज़न को आगे बढ़ाते हुए, ज़ेनप्लस स्वास्थ्यकर्मियों और आम नागरिकों को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त लाइफ सेविंग स्किल्स प्रदान कर एक मजबूत इमरजेंसी रिस्पॉन्स इकोसिस्टम। विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ज़ेनप्लस के सीईओ जितेंद्र शर्मा ने कहा “कई वर्षों से बिहार और पूर्वी भारत के स्वास्थ्यकर्मियों को एडवांस इमरजेंसी केयर सर्टिफिकेशन के लिए बड़े शहरों की यात्रा करनी पड़ती थी। आज यह स्थिति बदल रही है। इस AHA-प्रमाणित ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से हम वैश्विक स्तर की शिक्षा और मानकों को पटना तक ला रहे हैं। हमारा उद्देश्य केवल लाइफसेवर्स को प्रशिक्षित करना नहीं, बल्कि रोजगार के अवसर पैदा करना और बिहार को पूर्वी भारत के हेल्थकेयर हब के रूप में विकसित करने में योगदान देना भी है।”इस लॉन्च कार्यक्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ, मेडिकल एजुकेटर्स, इंडस्ट्री लीडर्स और सरकारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में इमरजेंसी ट्रेनिंग और लाइफसेविंग एजुकेशन की बढ़ती आवश्यकता पर जोर दिया। बिहार के एक प्रमुख हेल्थकेयर डेस्टिनेशन के रूप में उभरने की दिशा में, एएचए ट्रेनिंग सेंटर जैसी पहले कुशल स्वास्थ्यकर्मियों के निर्माण, बेहतर इमरजेंसी केयर, हेल्थकेयर एजुकेशन में निवेश और विश्वस्तरीय ट्रेनिंग को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सेंटर में उपलब्ध एएचए प्रमाणित ट्रेनिंग प्रोग्रामः बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS)एडवांस्ड कार्डियोवैस्कुलर लाइफ सपोर्ट (ACLS)BLS इंस्ट्रक्टर प्रोग्राम ACLS इंस्ट्रक्टर प्रोग्रामहार्टसेवर फर्स्ट एड CPR AED हार्टसेवर CPR AEDअनुभवी प्रोवाइडर्स के लिए ACLS ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कार्यक्रम आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर प्रतिक्रिया क्षमता विकसित करने, मरीजों की जान बचाने की संभावनाएं बढ़ाने और प्रशिक्षित फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स का नेटवर्क तैयार करने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। रोजगार और कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा। यह पहल केवल इमरजेंसी केयर को मजबूत करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूर्वी भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार और करियर विकास के नए अवसर भी पैदा करेगी। पटना में वैश्विक स्तर की प्रमाणित ट्रेनिंग उपलब्ध होने से अस्पतालों, एम्बुलेंस सेवाओं, मेडिकल संस्थानों और ट्रेनिंग संगठनों के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार होंगे। साथ ही, यह सेंटर झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, असम और पूर्वी भारत के अन्य राज्यों से भी स्वास्थ्यकर्मियों और छात्रों को आकर्षित करेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और पटना हेल्थकेयर एजुकेशन एवं प्रोफेशनल ट्रेनिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा।कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया के साथ हुआ, जिन्होंने लाइफसेविंग एजुकेशन को बढ़ावा देने, स्वास्थ्यकर्मियों के लिए नए अवसर सृजित करने और एक सुरक्षित एवं स्वस्थ बिहार बनाने के लिए जेनप्लस की सराहना की।